इंदौर तुकोगंज थाना पुलिस ने कोचिंग टीचर विवेक पाल को झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर स्थित आकाश बायजूस कोचिंग इंस्टि्ट्यूट के टीचर विवेक और शैलेंद्र पांडे पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
जमीन की धोखाधड़ी में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने सुरेश पिंगले की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपितों पर 50 लाख की जमीन की धोखाधड़ी का आरोप है। टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक, मिश्र नगर निवासी पिंगले ने आरोपित सुरजनसिंह, परमजीतसिंह, गुरमीतसिंह निवासी बैराठी कालोनी, अशोक निवासी उषानगर, सुनील निवासी श्रीजी वैली, सुधीर गर्ग निवासी सिलिकान सिटी के खिलाफ शिकायत की थी।
रुपये लेने के बाद दूसरे से कर दिया सौदा
पिंगले ने भौंरासला स्थित 12 हजार वर्गफीट जमीन का सौदा किया था। आधी जमीन की रजिस्ट्री कर दी, लेकिन आधी का अनुबंध था। आरोपितों ने करीब 50 लाख रुपये लेने के बाद सौदा अन्य से कर दिया। जोन-3 के डीसीपी पंकज पांडे ने जांच करवाई और गुरुवार को सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

Post a Comment