BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी की रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश : शुजालपुर में इलाज के दौरान मौत : शुजालपुर की एयू बैंक में कार्यरत थी


शाजापुर /शुजालपुर
। मंडी इलाके की ए यू बैंक में काम करने वाली युवती ने 16 अप्रैल की रात अज्ञात कारणों के चलते ब्रह्मपुरी कॉलोनी में किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। आसपास के लोगों ने युवती को सांस चलती देख अस्पताल पहुंचाया था, जहां 2 दिन चले उपचार के बाद आज युवती की मौत हो गई।

शुजालपुर मंडी पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार मक्सी की नई आबादी इलाके में रहने वाली रानू पुत्री किशोर कुमार दुबे (25 वर्ष) शुजालपुर की एयू बैंक में बतौर कर्मचारी कार्यरत थी। मंडी पुलिस थाना के पीछे लगने वाले ब्रह्मपुरी कॉलोनी इलाके में सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान में किराए से रहती थी। 16 अप्रैल की रात मंडी पुलिस थाना के बाहर खड़े पुलिसकर्मी बाबूलाल पांचाल, रामदयाल व अन्य को मकान मालिक ने रात करीब 11:30 बजे आकर बताया था कि उसके मकान में किराए से रहने वाली बैंककर्मी युवती ने फांसी लगा ली है। पुलिसकर्मी दौड़कर जब घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक पास में ही रहने वाले यस बैंक में कार्यरत एक अन्य बैंक कर्मी व अन्य ने दरवाजा तोड़कर युवती को फंदे से नीचे उतारकर सांसे चलती देख निजी अस्पताल में भर्ती कराया था ।
शुजालपुर के निजी अस्पताल में दो दिन से युवती का उपचार जारी था, लेकिन उसे होश नहीं आ सका था, जिसके कारण पुलिस भी युवती के बयान नहीं ले सकी । इस महिला बैंककर्मी की आज शुजालपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई तथा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। मंडी पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटनास्थल को 2 दिन पहले ही पुलिस ने सील कर दिया था। मृत्यु के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जाएगी। बताया जा रहा है यह युवती बीते 2 वर्ष से शुजालपुर में बैंक में बतौर कर्मचारी कार्यरत थी। पहले कैशियर के रूप में काम किया और वर्तमान में वह सेल्स टीम के साथ काम कर रही थी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post