मक्सी में शेख-पठान मुस्लिम कमेटी का गठन, मिलन रक्तदान अभियान शुरू करने का लिया संकल्प।

हाजी जाहिद पठान बने सदर, वासिल शेख व पत्रकार इरशाद खान को मिली नायब सदर की जिम्मेदारी
मक्सी में शेख-पठान मुस्लिम कमेटी का गठन, मिलन रक्तदान अभियान शुरू करने का लिया संकल्प।

मक्सी - सामाजिक एकता, भाईचारे और जनसेवा को नई दिशा देने के उद्देश्य से मंगलवार शाम तालाब की पाल रोड स्थित मांगलिक भवन में शेख-पठान मुस्लिम कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों एवं जिम्मेदार साथियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी घोषित की गई। हाजी जाहिद पठान को कमेटी का सदर, वासिल शेख एवं पत्रकार इरशाद खान को नायब सदर चुना गया। घोषणा होते ही उपस्थित मक्सी जामा मस्जिद मुफ्ती मुजम्मिल,डॉ. कैस खान,शानू पठान, आदिल खान,हकीम पठान,मंसूर पठान,साबिर पठान ,मोहसिन पठान एवं समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सभी पदाधिकारियों का हार-फूल पहनाकर एवं इत्र लगाकर भव्य स्वागत किया।कमेटी में पत्रकार निजाम शेख को महा सचिव, इलियास अली एवं आरिफ बेग (भोला) को सह सचिव, सलमान पठान को खजांची तथा हामिल खान (बावड़ी) को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं डॉ. आरिफ खान, जाकिर पठान (साइकिल वाले), भूरू पठान (गढ़रोली), शालू पठान तथा अफजल पठान (बावड़ी) को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक सहयोग और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि कमेटी समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्थान के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगी तथा जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

बॉक्स में - 
मिलन रक्तदान अभियान बनेगा कमेटी की पहचान - 
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण विषय रक्तदान रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कमेटी की पहली प्राथमिकता जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना होगी। इसके लिए मिलन रक्तदान अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत समय-समय पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज के युवाओं का एक सक्रिय रक्तदाता समूह तैयार किया जाएगा, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में किसी भी जरूरतमंद को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा सके। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं से इस सेवा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments

Malwa News 24