BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

🔴BREAKING NEWS: चीन में घातक हुआ कोरोना, भयानक रूप में लौटा, अस्पताल-शवदाह गृहों में बिछी लाशें

         तस्वीर चीन👆
नईदिल्ली कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। जिस देश से कोरोना की उत्तपति हुई एक बार फिर से वहां कोरोना की लहर आई है। चीन के कई शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं।
खासकर राजधानी बीजिंग और शंघाई जैसे अहम शहरी केंद्रों में स्थिति चिंताजनक है। जो वीडियो आ रहे है वो भयावह है। अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। लोगों को इलाज नहीं मिल रहे हैं।

अस्पताल-शवदाह गृहों में बिछी लाशें

चीन के बीजिंग, शंघाई, वुहान, झेंगझोउ और चेंगदू में हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां पिछले एक हफ्ते में इतनी मौतें हुई हैं कि अब शव रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज भी कम पड़ गए हैं। शवदाह गृहों में कम से कम पांच से छह दिन की वेटिंग है। अस्पताल में मरीज फर्श पर पड़े हैं। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थय व्यव्स्था चरमरा गई है। 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को चीन में कोरोना के 3101 केस सामने आए हैं, जबकि सोमवार को यहां 2722 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। चीन सरकार के मुताबिक, मंगलवार को आए कुल केसों में से 3049 स्थानीय मामले थे। यह सोमवार को मिले 2656 स्थानीय केसों से 393 ज्यादा रहे। मौजूदा समय में चीन में कोरोना के 3 लाख 86 हजार 276 केसों की पुष्टि की जा चुकी है।

अमेरिका ने जारी की चेतावनी

इस बीच चीन में बढ़ते हुए कोरोना मामलों के बीच अमेरिका ने चेतावनी जारी की है। अमेरिका ने चिंता जताई है कि वायरस नया रूप ले सकता है। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने कहा कि यह वायरस कभी भी भयानक रूप से सकता है। अमेरिका ने यह भी कहा है कि चीन की सरकार देश में बढ़ते मामलों को छिपा रही है। जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में भी कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

एक्सपर्ट ने अर्लट जारी करते हुए का कहना है कि चीन में अगले 90 दिनों में 60 फीसदी आबादी कोरोना की चपेट में आ जाएगी। साथ ही ये भी कहा गया कि तेजी से फैलते संक्रमण के चलते लाखों की संख्या में लोगों की मौत हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post