मक्सी: फेम गुरुकुल एकेडमी के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन करवाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। U-14 रग्बी में छात्राओं पलक, हिमांशी चौहान और वैष्णवी पटेल का चयन हुआ है, जबकि U-17 में प्रियांशी पाटीदार का चयन किया गया। वहीं U-17 वॉलीबॉल में विवेक पटेल तथा एथलेटिक्स के गोला फेंक वर्ग में ध्रुव जलोदिया का चयन हुआ है।
चयनित रग्बी खिलाड़ी इंदौर, वॉलीबॉल खिलाड़ी विदिशा और एथलेटिक्स खिलाड़ी शिवपुरी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक अखिलेश मंडलोई ने खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की प्राचार्या सुनीता तोमर, उपप्राचार्य जॉनसन डेविड एवं समस्त स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। यह जानकारी विद्यालय के खेल निर्देशक सुनील चावड़ा ने दी।
ब्यूरो रिपोर्ट मक्सी

Post a Comment