BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

लायंस सेवा सप्ताह प्रारंभ ओंकारेश्वर अनंत क्लब द्वारा गोपाल गौशाला में गौवंश को अतिथियों द्वारा आहार दिया गया

सामाजिक सद्भाव का भी दिया संदेश

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी रीजन चेयरपर्सन संजना खत्री,सेवा सप्ताह को ऑर्डिनेटर मनोज नाहर ने विजिट की 
सनावद- लायंस अंतर्राष्ट्रीय के सेवा सप्ताह की 2 से 8 अक्टूबर की शुरुआत हुई।लायंस क्लब ओंकारेश्वर अनंत द्वारा सेवा सप्ताह का शुभारंभ आज गोपाल गौशाला सनावद से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।साथ में रीजन चेयरपर्सन संजना खत्री,सेवा सप्ताह को ऑर्डिनेटर मनोज नाहर डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला मधुलता त्रिपाठी,रीजन 06 के रीजन चेयरपर्सन संजय गुप्ता रीजन 05 सेक्रेटरी प्रेरणा दुबे पूर्व जोन चेयरपर्सन आशा उपाध्याय डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन वसीम कुरैशी के साथ ही विहिप,बजरंग दल,समिति के साथी एवं पशु चिकित्सक उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम द्वारा सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दिया गया। तथा गौ वंश के प्रबंधन एवं दशा सुधार पर गवर्नर त्रिपाठी द्वारा अनुरोध किया गया।समाजसेवी ज़ाकिर अमी ने भी गौवंश के रोड़ पर घूमने प्लास्टिक,कचरा खाने से बचाव एवं समुचित प्रबंध पर विचार व्यक्त किए। आपके द्वारा पूर्व में भी नगरपालिका एवं गौ सेवा समिति के साथ सड़कों पर विचरण करती एवं निराश्रित गायों को गौशाला में हस्तांतरित करने का कार्य किया गया है।

अतिथियों द्वारा गौ माता को गुड़ खली, काकड़े सहित आहार प्रस्तुत किया गया।ओंकारेश्वर अनंत क्लब के अध्यक्ष मुश्ताक मलिक के सौजन्य से गौशाला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कु महिपाल सिंह के संयोजन में ज़ाकिर अमी,प्रणव व्यास, वसीम खान सहित समिति सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।एल्डरमैन दिलीप सकरोदिया, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल से नितिन करड़क,तुषार शर्मा ,चिराग लाड़, अशोक मराठा,अमित गोयल,पीयूष व्यास आदि उपस्थित रहे।।

सनावद से मुनव्वर खान वारसी की रिपोर्ट


Post a Comment

Previous Post Next Post