BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

लायंस क्लब मक्सी द्वारा डेंगू से बचाव की होम्योपैथी दवा का वितरण — 300 छात्र लाभान्वित

मक्सी
लायंस क्लब मक्सी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के 300 बच्चों को डेंगू से बचाव की होम्योपैथी दवा का वितरण किया गया। इस दवा को मक्सी के जानेमाने होम्योपैथी डॉक्टर एवं लायन सदस्य डॉ सचिन भंडारी ने तैयार किया और सभी बच्चों को डेंगू और मलेरिया से बचने के तरीके भी बताए। डॉ सचिन भंडारी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र भी रह चुके हैं।

इस मौके पर समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मक्सी के अध्यक्ष लायन मयंक काबरा,वरिष्ठ सदस्य लायन राम प्रसाद पाटीदार, लायन भरत परमार, लायन दुर्गा पाटीदार, लायन शीला पटेल ,लायन डॉ सचिन भंडारी, लायन सुरेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे। सरस्वती शिशु मंदिर के महेंद्र शर्मा जी , दिलीप चावड़ा जी, आचार्य महेश राठौर जी एवं अन्य शिक्षक गण भी मौजूद थे।



____________________________
मुख्य संपादक ईशाक खान
मालवा News 24

Post a Comment

Previous Post Next Post