समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मक्सी द्वारा मक्सी में निशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन स्वर्गीय डॉक्टर हेमचंद जैन की स्मृति में गुरुकृपा पैथोलॉजी लैब, नया बाजार मक्सी पर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रोगियों ने अपनी शुगर जांच करवाकर उसका लाभ लिया। इस मौके पर समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मक्सी के अध्यक्ष लायन मयंक काबरा, सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी, वरिष्ठ सदस्य लायन ओम प्रकाश शर्मा, लायन मानी शंकर नागर, लायन भरत परमार, लायन डॉ सचिन भंडारी, लायन शीला पटेल आदि उपस्थित रहे। इस शिविर में लायन सदस्य और गुरुकृपा पैथोलॉजी लैब के सुरेन्द्र जी पटेल ने अपनी निशुल्क सेवा प्रदान की।
____________________________
*मुख्य संपादक ईशाक खान*
*मालवा News 24*

Post a Comment