मक्सी : शासकीय तिलक हायर सेकेंडरी स्कूल में मक्सी थाना प्रभारी महोदय एवं थाना स्टाफ द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बच्चों को नशे की बुराइयों के बारे में जागरूक किया गया तथा नशा न करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य पदम सिंह देथलिया, प्राचार्य श्री शैलेश टीना खुजूर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर बच्चों को एक स्वस्थ एवं नशा-मुक्त जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया
*मुख्य संपादक ईशाक खान*
मालवा News 24X7


Post a Comment