मक्सी : मध्य प्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मक्सी में कक्षा नौवीं के छात्रों को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुरुस्त गांव से आने वाले छात्रों ओर परिजनों के चेहरे साइकिल पाकर खिल उठे।संकुल प्राचार्य और नगर के जन प्रतिनिधियों ने कक्षा 9वी के छात्रों को साइकिल देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने छात्राओं से बात की जिस पर छात्रो ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर रवि पांडे, गोपाल पटेल, विशेष अतिथि कैलाश मंडलोई दीपक भावसार मनोज जोशी डॉक्टर केसर सिंह अर्पित परमार कुमान सिंह लोधी एवं संस्था के प्रभारी प्राचार्य सेल्सटीना कुजूर मैडम ओर समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य पदम सिंह देथलिया द्वारा की गई एवं आभार प्रदर्शन श्री दीपक जी भावसार ने माना। उपस्थित शिक्षक गण अंसल सर कटारिया सर ओंकार सिंह कराड़ा रमेश चंद जोशी राधेश्याम पाटीदार सतीश कलसिया कैलाश परमार अंबाराम चौहान सुमित्रा सिंगार सरिता उमट शोभाना श्रीवास्तव आर्य मैडम मंच संचालन संजय पाटीदार द्वारा किया गया।
मक्सी : साइकिल से हुआ शिक्षा का सफर तय विद्यार्थियों के खिले चेहरे
Malwa News 24
0
Post a Comment