BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

6 घंटे के भीतर कोटा में दो छात्रों ने की आत्महत्या, कोचिंग सेंटर में टेस्ट लेने पर लगी रोक


राजस्थान के कोटा में मेडिकल कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने रविवार को आत्महत्या कर ली। इसके साथ ही कोटा में इस साल तैयार कर रही छात्रों की आत्महत्या की संख्या 23 पहुंच गई है।

सिर्फ अगस्त माह में 6 छात्रों ने आत्महत्या कर ली है।

महज छह घंटों के भीतर कोटा में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने एक्शन लेते हुए कोचिंगं इंस्टिट्यूट को निर्देश दिया है कि वह दो महीनों तक टेस्ट ना लें।

रविवार को 16 साल का एक छात्र जोकि महाराष्ट्र का रहने वाला है, उसने विज्ञान नगर इलाके में इंस्टिट्यूट की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। सर्कल ऑफिसर धरमवीर सिंह ने बताया कि दोपहर में टेस्ट के बाद छात्र ने आत्महत्या कर ली।

इस घटना के 6 घंटे के बाद 18 साल का एक छात्र जोकि बिहार से यहां तैयारी करने पहुंचा था, उसने कमरे में पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। वह कुनाड़ी इलाके में अपनी बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार की शाम को छात्र ने कमरे में फंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post