छिंदवाड़ा में आदिवासी युवक से मारपीट के बाद आदिवासी संगठनों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साएं आदिवासियों ने मारपीट के आरोपी की दुकान में तोड़ फोड़ की और सड़क पर टायर जलाकर चक्का जाम कर दिया।घटना छिंदवाड़ा के चांद थाना इलाके के बैल बाजार की है। जहां आदिवासी युवक की पिटाई के बाद आदिवासी समुदाय का गुस्सा फूट पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने किया चक्काजाम
गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर दुकान से टायर निकालकर आग के हवाले कर दिया। इतने पर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने आरोपी की कार में भी तोड़ फोड़ की और थाने के सामने चक्का जान कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन के बाद मामले के शांत कराया गया।
आदिवासी युवक से मारपीट से आदिवासी समुदाय में गुस्सा
आरोप है कि 25 तारीख को आदिवासी युवक अपनी बाइक में पेट्रोल डलवा कर अपने दोस्त के साथ वापस लौट रहा था। इसी बीच आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आदिवासी युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय सड़क पर उतर आया।
पुलिस ने बताया कि विनय कवरेती के साथ शुक्रवार शाम चांद नगर में रहने वाले दीपेश सोनी नाम के आरोपी ने मारपीट की थी। पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान थे, जिसके बाद तुरंत अस्पताल भेजा दिया गया। अभी अस्पताल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आपोपियों पर शख्त एक्शन लिया जाएगा।

Post a Comment