Top News

दोनों समुदाय के युवाओं द्वारा मिलकर रविवार को निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा , भारत माता की जय के नारे लगाए

रिपोर्ट - नावेद खान

मक्सी । झोंकर में दोनों समुदाय के युवाओं ने मिलकर तिरंगा झंडा को लेकर पैदल चलकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली पुरे गांव का माहौल देशभक्ति के साथ सामाजिक सौहार्द्र और शांतिपूर्ण रहा। मुकेश परमार एवं गजेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया एक दिन पहले दोनों समुदाय के युवाओं से चर्चा करने के बाद ही प्रशासन से अनुमति लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। और घर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है।
भारत आजादी का 75वाॅ वर्ष अमृत महोत्सव मना रहा रहा है। उल्लास से भरपूर भारत का जन - जन आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश की पुरानी परंपरा को घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। और हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए गांव के युवाओं में उत्साह है। इसलिए 60 वर्ष पहले का अभियान 7 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक हायर सेकेण्डरी स्कूल से शुरू हुई और गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई ग्राम पंचायत झोंकर पर समापन कि गई । 
 तिरंगा यात्रा के दौरान दोनों समुदाय के बड़ी संख्या में युवाओं ने मिलकर भारत माता की जय के नारे लगाए और हमेशा भाईचारा बनाए रखें । इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी करीब कई वर्षों के संकल्पों को पूरा करना।

Post a Comment

Previous Post Next Post
मालवा न्यूज़ 24X7