लायंस क्लब मक्सी के विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

मक्सी : मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है, इसी ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए लायंस क्लब मक्सी द्वारा गुरुवार, 22 जनवरी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा जाँच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन अध्यक्ष लायन मयंक काबरा के नेतृत्व में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के ग्रामीणों ने पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

शिविर के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही, नेत्र जाँच, बाल रोग जाँच एवं विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए विभिन्न रक्त परीक्षण भी निःशुल्क किए गए। शिविर की ओपीडी में कुल 131 रोगियों का पंजीयन कर उनका उपचार किया गया।
स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं और क्लब सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पुनीत कार्य में कुल 33 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंदों के जीवन बचाने में सहायक होगा। यह आयोजन डॉ कमला आर्या -सी एम एच ओ , डॉ. भूदेव मेहता - जिला स्वास्थ्य अधिकारी, बीएमओ डॉ. गोपाल मकवाना के मार्गदर्शन में और पीएचसी मक्सी, सुंदरगढ़ एवं आयुष आरोग्य मंदिर की टीम का विशेष तकनीकी सहयोग रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब मक्सी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महती भूमिका निभाई। शिविर के दौरान अध्यक्ष लायन मयंक काबरा, सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष लायन हेमंत पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

साथ ही आईडी एंडोर्सी लायन रमेश काबरा, लायन मणिशंकर नागर, लायन ओम प्रकाश शर्मा, लायन शीला पटेल, लायन रामप्रसाद पाटीदार, लायन अमर सिंह कुशवाह, लायन राघवेंद्र सेंगर, लायन प्रकाश भवसार, लायन भारत परमार, लायन जी.एस. दीक्षित, लायन सचिन भंडारी, लायन सुरेंद्र पटेल एवं लायन तेजकरण नागर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
क्लब अध्यक्ष लायन मयंक काबरा ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम और चिकित्सा दल का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments

Malwa News 24