भाई ने बहन को प्रेमी के साथ पकड़ा तो गुस्से में तमतमा गई और भतीजी को मार डाला


राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ थाना इलाके में ढाई साल के मासूम बच्ची की हत्या की दिल को दहला देने वाली वारदात का खुलासा हो गया है. इस ढाई वर्षीय बच्ची को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बुआ ने ही पानी में डूबोकर मार डाला था.बाद में शव को कट्टे में भरकर रख दिया. बच्ची का शव मिलने और उसकी हत्या का राज खुलने के बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई. बुआ ने अपने भाई से बदला लेने के लिए भतीजी की हत्या की थी. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. फिर उसका पोस्टमार्टम करवाकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया. हत्या के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं.

पुलिस के मुताबिक ढाई साल की बच्ची को पहले पानी में डुबोकर मारा गया और फिर प्लास्टिक के कट्टे में डाला गया. जालेऊ निवासी इन्द्रचंद पारीक की ढाई वर्षीय बेटी समृद्धि सोमवार को होली के दिन घर के आंगन में खेल रही थी. उसी दौरान वह अचानक लापता हो गई. परिजनों ने उसे इधर उधर तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया. इस पर परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के बारे में पूछताछ की.

बुआ और दादा को पुलिस ने किया राउंडअप
बाद में जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को समृद्धि का शव पशु चारे के छप्परे में प्लास्टिक के कट्टे बांधा हुआ मिला. पुलिस ने उसे बरामद कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पलिस ने मामले की गहराई से छानबीन की तो उसका शक बच्ची की 21 वर्षीय बुआ माया पर गया. पुलिस ने सबूतों के आधार मृतका की बुआ माया तथा दादा गोविंद पारीक को राउंडअप कर पूछताछ शुरू की.मारकर पशुओं के चारे के छप्पर में छिपाया
पुलिस उपाधीक्षक अनिल पुरोहित ने बताया कि पूछताछ में हत्या का खुलासा हो गया. बच्ची को पहले पानी मे डूबोकर उसकी हत्या की गई। बाद में उसे प्लास्टिक के कट्टे में डालकर पशुओं के चारे के छप्पर में दबा दिया गया. यह घटनाक्रम उनके घर के पास स्थित लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था. माया ने यह हत्या अपने चचेरे भाई इन्द्रचंद से बदला लेने के लिए की थी.

भाई ने बहन को गांव के किसी लड़के के साथ देख लिया था
पुलिस ने अनुसार जांच में सामने आया है कि इन्द्रचंद ने कुछ समय पहले माया को गांव के किसी लड़के के साथ देख लिया. उसके बाद उसने माया को डांटा फटकारा और उसकी बेइज्जती की थी. इससे माया ने चचेरे भाई के प्रति अपने मन में दुश्मनी ठान ली थी. उसी का बदला लेने के लिए उसने भाई की बेटी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मृतका की बुआ और दादा को हिरासत में ले लिया है. दादा की भूमिका की जांच की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments

Malwa News 24