भिंड - मध्य प्रदेश के भिंड जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पहले पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद ने भी कुंए में कूदकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मेहगांव थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 32 वर्षीय विष्णु जादौन उर्फ मोनू का 30 वर्षीय पत्नी मोनिका जादौन से झगड़ा हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी महिला को खींचकर छत पर ले गया और वहां रखी कुल्हाड़ी उठाकर ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद खुद भी कुएं में कूद गया। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पीएम के लिए भेजे गए शव
गांव वालों ने मोनू को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, पुलिस ने शवों को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

0 Comments