•मक्सी थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक में मक्सी समेत आसपास के 11 गांवों से पहुंचे 13 लोग
मक्सी - बुधवार को मक्सी थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक महज औपचारिकता बन कर रह गई। सुबह 11 बजे थाने पर आयोजित बैठक में शहर भर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सिर्फ 13 लोग ही बैठक में शामिल होने थाने पहुंचे। गौरतलब हे की आगामी होली और रंगपंचमी और रमजान पर्व के मद्देनजर पुलिस विभाग के संभागीय और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग कायम करने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार के राजनेतिक दल के प्रतिनिधि, अलग अलग समुदायों के धर्म अधिकारी और मीडियाकर्मियों के साथ आम जनता को भी बैठक में आमंत्रित करने और उनसे शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवाद करने के दिशा निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन मक्सी थाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश उस वक्त हवा हो गए जब बुधवार 20 मार्च को मक्सी थाने पर आगामी होली, रंगपंचमी और रमजान त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजित शांति समिति की बैठक में महज 13 लोग ही पहुंचे। ज्ञात रहे मक्सी थाना क्षेत्र जिले के अति संवेदनशील क्षेत्रों में गिना जाता हे जहां कई बार सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की घटनाएं हो चुकी हे बावजूद इसके थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने मक्सी समेत आसपास के 11 गांव से पहुंचे महज 13 लोगों के साथ बैठकर शहर की शांति व्यवस्था तय कर दी।
~थाना प्रभारी भीम पटेल की कार्यशैली से थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक और अन्य आयोजन से प्रबुद्ध जनों ने बनाई दूरी
मक्सी थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक और अन्य आयोजन से शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों ने दूरी बना रखी हे। इसकी वजह थाना प्रभारी भीम पटेल की कार्यशैली को बताया जा रहा हे। बुधवार को मक्सी थाने पर हुई शांति समिति की बैठक में किसी भी राजनैतिक दल का कोई भी जनप्रतिनिधि नही पहुंचा। ना ही हिंदू और मुस्लिम समाज के जिम्मेदार पहुंचे । वहीं मिडिया ने भी बैठक से दूरी बनाए रखी।

0 Comments