BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन :ट्रेनों में वारदातें बढ़ीं, यात्रियों के मोबाइल-बैग चोरी, रेलयात्री हो जाएं सतर्क ,इन ट्रेनों को चोरों ने बनाया निशाना


उज्जैन
ट्रेनों में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। दो यात्रियों के अलग-अलग ट्रेनों से मोबाइल चोरी हो गए, तो वही दो यात्रियों के बैग चोरी हो गए हैं। इसमें सोने के जेवरात, नकदी व अन्य सामान रखा हुआ था।

इसके अलावा एक महिला यात्री के हाथ से चलती ट्रेन से किसी बदमाश ने पर्स छीन लिया।

जीआरपी ने बताया कि इरफान निवासी सोलापुर महाराष्ट्र अपने दोस्त अतुल के साथ सिटी एक्सप्रेस से उज्जैन से भोपाल जा रहा था। दोनों जनरल कोच में सफर कर रहे थे। ट्रेन जैसे ही उज्जैन स्टेशन से रवाना हुई अज्ञात बदमाश ने उसकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया। मामले में भोपाल पहुंचने पर इरफान ने पुलिस को शिकायत की थी। इसी प्रकार कृष्णा जारवाल निवासी प्रकाश नगर प्रायवेट नौकरी करती है तथा रोजाना इंदौर-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन से इंदौर अपडाउन करती है। दो दिन पूर्व ट्रेन में यात्रा के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने लेकोड़ा के समीप कृष्णा का मोबाइल चोरी कर लिया।

गुजरात के दो यात्रियों के बैग चोरी

पिंकी बेन डाबी उम्र 34 वर्ष निवासी रामकृपा मोहन नगर अहमदाबाद गुजरात 4 सितंबर को मंदसौर से सीहोर तक की यात्रा जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस के कोच एम वन में सफर कर रही थी। उज्जैन स्टेशन के समीप अज्ञात व्यक्ति ने पिंकी का बैग चोरी कर लिया। जिसमें सोने के टाप्स, पांच हजार रुपये नकदी और सामान रखा हुआ था। इसी प्रकार संतोष कुमार उम्र 47 साल निवासी नारायण नगर हालोल गुजरात शांति नगर एक्सप्रेस से इंदौर की यात्रा कर रही थी। अज्ञात व्यक्ति ने संतोष का बैग चोरी कर लिया। जिसमें उसकी पत्नी का सोने का मंगलसूत्र, मोबाइल, नकदी तीन हजार रुपये सहित अन्य सामान रखा हुआ था।

चलती ट्रेन से महिला यात्री का पर्स छीना

ऋषि सेन निवासी इंदौर गुरुवार को उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पत्नी के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेन गुजर रही थी। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन की गति धीमी होने पर सेन की पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया। इसमें मोबाइल, दो हजार रुपये नकदी व अन्य सामान रखा हुआ था।

Post a Comment

Previous Post Next Post