शहडोल से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने की वजह से मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह तीनों लोग शहडोल जिले के बकहो नगर परिषद अंतर्गत लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाते थे।
तीनो दुकानदार लंबे समय से इसी जगहे पर दुकान लगाकर गुजारा करते थे। लेकिन आज अचानक से मौसम बदला और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।
हादसे में इनकी हुई मौत
बता दें कि यह घटना अमलाई थाना क्षेत्र के बकहो नगर परिषद के मंगली बाजार की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही घटना की जानकारी देते हुए अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमे पहला नाम मृतक सुनील कुशवाहा (42) निवासी धनपुरी, तो वही दूसरा नाम कुंजीलाल जायसवाल (45) निवासी अमलाई और तीसरे का नाम गोवर्धन नवानी (54) निवासी बुढ़ार का है।

Post a Comment