रीवा : सड़क दुर्घटना में मां की मौत की सूचना पर इंदौर में पढ़ाई कर रहा बेटा वापस आ रहा था। गुरुवार को सड़क हादसे में उसकी भी मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
कार का टायर फटने से हुआ हादसा
मां की मौत की सूचना स्वजन ने इंदौर में पढ़ाई कर रहे सूरज सिंह (30) को दी। सूरज प्राइवेट टैक्सी कर गांव के लिए रवाना हुआ। गुरुवार की सुबह जैसे ही वह जिले के बेला के पास पहुंचा तो कार का टायर फट गया। इस दुर्घटना में सूरज की भी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

Post a Comment