BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

रीवा : सड़क हादसे में मां की गई जान, घर आते समय बेटे की कार का फटा टायर, उसकी भी हुई मौत


रीवा
: सड़क दुर्घटना में मां की मौत की सूचना पर इंदौर में पढ़ाई कर रहा बेटा वापस आ रहा था। गुरुवार को सड़क हादसे में उसकी भी मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
डभौरा थाना के जतरी गांव निवासी गीता सिंह (47) पत्नी नरेंद्र सिंह बुधवार को अपने छोटे बेटे के साथ बाइक पर बैठकर बाजार जा रही थी। उसी समय सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई।

कार का टायर फटने से हुआ हादसा

मां की मौत की सूचना स्वजन ने इंदौर में पढ़ाई कर रहे सूरज सिंह (30) को दी। सूरज प्राइवेट टैक्सी कर गांव के लिए रवाना हुआ। गुरुवार की सुबह जैसे ही वह जिले के बेला के पास पहुंचा तो कार का टायर फट गया। इस दुर्घटना में सूरज की भी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

Post a Comment

أحدث أقدم