इंदौर : रेल्वे की पटरियों के टुकड़े चुराकर ले जाने वाले तीन चोर चैकिंग के दौरान पकड़ा गए। उनके वाहन में चुराए गए पटरियों के टुकड़े मिले। राऊ पुलिस ने कल रात को इलाके में चैकिंग पाइंट लगाया था।
पुलिस ने रोका तो भागने लगे.
चैकिंग के दौरान जैसे ही पुलिस ने इनका वाहन रोका तो उससे उतरकर भागने लगे। बाद में पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों को गिरफ्तार किया। रेलवे से संबंधित मामला होने के चलते रेलवे पुलिस को सौंपा। आगे की कार्रवाई रेलवे पुलिस करेंगी। आरोपियों पर शासकीय संपत्ति चुराने की कार्रवाई भी की गई है। साथ ही रेलवे पुलिस अब इनसे पूछताछ करेगी कि अभी तक कितनी पटरियों के टुकडे इन्होंने चुराए और बेचे हैं। पुलिस इनसे चोरी का माल खरीदने वाले के बारे में भी पूछताछ करेगी और उसे भी आरोपी बना सकती है।

Post a Comment