इंदौर में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है. एक युवक ने NRI बन कर युवती से दोस्ती की. उसके बाद बैंक डिटेल के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली. शिकायत पर जुनी थाने की पुलिस जांच में जुटी है. जुनी इंदौर थाने की पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर एक NRI व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है. युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से हुई, उसने खुद को एनआरआई बताया. उसके बाद युवती से बैंक डिटेल लेकर उसके साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती कर खुद को विदेशी बताया और ठगी की. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानिए क्या है मामला: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ''एक व्यक्ति से इंस्टाग्राम पर दोस्ती नुकसानदेह साबित हुई. उसने खुद को फॉरेनर बताकर नजदीकियां बढ़ाईं और उससे 7 लाख 65 हजार रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर बताया जा रहा है. ठगी करने वाले व्यक्ति का सिर्फ मोबाइल नंबर पुलिस के पास है और नंबर के आधार पर ही अब पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

Post a Comment