BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन : लोकायुक्त की धरपकड़ कार्रवाई जारी, रीजनल मैनेजर के बाद इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार



उज्जैन
:इन  दिनों रिश्वतखोरों के खिलाफ लोकायुक्त टीम की धरपकड़ कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त की टीम भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में लोकायुक्त ने एक और भ्रष्टाचारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते उज्जैन से गिरफ्तार किया।
 
जानकारी के अनुसार आरोपी इंजीनियर ने बिल पास करने के लिए फरियादी से 20 हजार रिश्वत मांगी थी। जिसके चलते कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने वारदात को अंजाम दिया।

20,000 रुपए रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार 

बता दें कि उज्जैन के रहने वाले दिलीप सुनार्थी ने रिश्वत खोरों से परेशान होकर लोकायुक्त से आरोपी इंजीनियर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद लोकायुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी सोनू साहू को पकड़ने के लिए प्लान बनाया और आवेदक दिलीप सोनार्थी को आरोपी इंजीनियर सोनू साहू को नगद 20,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

दिलीप सोनार्थी के शिकायत के बाद लोकायुक्त ने लिया ऐक्शन

यह कार्रवाई उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा के निर्देशन में निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव, दीपक सेजवार की टीम ने की है। इस मामले को लेकर लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि आवेदक दिलीप सोनार्थी ने ग्राम पंचायत नंदवासला तहसील खाचरोद में विधायक निधि से सीमेंट कंक्रीट का कार्य कराया था। जिसका 120000 रुपए का बिल अटका हुआ था। बिल पास करने के लिए उपयंत्री सोनू साहू फरियादी से 20,000 रुपए रिश्वत मांग रहा था। फ़िलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पुलिस स्टेशन में पूछताछ जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post