BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

रीवा : टीआइ के शरीर से निकाली गोली, आरोपित एसआइ बीआर सिंह गिरफ्तार, एडीजी ने किया बर्खास्त


शहर के सिविल लाइन थाने में हुए गोलीकांड से घायल निरीक्षक हितेंद्र शर्मा के शरीर से 8 घंटे बाद डॉक्टरों ने गोली निकाल ली है। अब उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपित एसआइ से 9mm दो पिस्टल और 17 जिंदा कारतूस जब्त करके पूछताछ कर रही है। आरोपित एसआइ के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। जिस थाने के थे बीआर सिंह अधिकारी अब उसी थाने के लाकप में है बंद, आरोपित ने तीन राउंड गोली चलाई थी। बीआर सिंह को पुलिस विभाग से डिसमिस कर दिया गया। डीआइजी रीवा जोन मिथलेश शुक्ला ने तीन पन्नों का आदेश जारी किया है ।

एसपी ने संभाला मोर्चा बोले - गुरुवार को डायरी जमा करने सिविल लाइन पहुंचा था

आरोपित एसआइ के पदस्थापना के मामले में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि 4 दिन पूर्व उक्त उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया था लेकिन उसके पास अपराध के कई डायरियां से उसके द्वारा जमा नहीं की गई थी गुरुवार को एक डायरी ही जमा करने सिविल लाइन पहुंचा था जिसके बाद थाना प्रभारी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई उसने गोली टीआई को गोली मार दी।

दोपहर में किया जाएगा न्यायालय में पेश

बताया गया है कि आरोपित को शुक्रवार की देर दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा बताया गया है कि उससे अभी भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। बताया गया है कि आरोपित ने अभी तक घटना के पीछे की कहानी नहीं बताई है।

पुलिस पर लग रहे आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस लगातार आरोपित एसआइ के साथ नरमी दिखा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न केवल कुर्सी में बैठा गया था बल्कि उसको इज्जत भी दी जा रही थी। दूसरी तरफ आरोपित एसआइ को इस बात का मलाल नहीं था कि उसने गंभीर वारदात को अंजाम दे दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post