BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन से शर्मनाक खबर: पहले लड़की से गेंगरेप, फिर दरिंदगी करते वीडियो बनाकर किया वायरल


उज्जैन - 
मध्य प्रदेश में क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अभी महैर में 12 साल की लड़की के साथ की गई दरिंदगी की घटना के बाद हंगामा शांत भी नहीं हुआ था कि अब उज्जैन जिले से भी एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है।

जहां दरिंदों ने पहले तो नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हैवानियत करने वाले भी नाबालिग हैं।

दरिंदगी करने वाले दो लड़के गिरफ्तार.एक का पता नहीं

दरअसल, यह मामला उज्जैन के पास नागदा का बताया जा रहा है। जहां पर करीब दस दिन पहले 19 जुलाई को तीन नाबालिग लड़को ने 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ बारी-बारी रेप किया। इसी दौरान पीड़ित बच्ची का रेप करने का वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपियों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। पुलिस ने वीडियो को देखते हुए एक्शन लिया है। पुलिस इन तीनों आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन दो की तलाश अभी जारी है।

रेप करने वाले तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार

बता दे कि नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। जांच अधिकारी एसआई योगिता उपाध्याय ने बताया कि यह मामला नागदा विधानसभा के बिलाग्राम थाने क्षेत्र के लसूडिया गांव का है। जहां तीन लड़कों ने पहले एक बच्ची के साथ पहले तो मारपीट की, इसके बाद बारी-बारी उसका रेप किया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित बच्ची के परजिनों के साथ पुलिस थाने पहुंची और आरपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल एक आरोपी हिरासत में आया हैं। दो आरोपी फरार हैं, जिनके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post