BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

खरगोन : चंद घंटों में हुआ लाड़ली बहना की समस्या का समाधान, भैया शिवराज को दिया धन्यवाद


मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में हर पात्र बहना को योजना का लाभ प्राप्त हो इसके लिए सीएम हॉउस के फ़ोन नंबर पर लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सीएम हाउस से लगातार इनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी अनेकों लाड़ली बहनाओं से फ़ोन पर बात की जा रही है।

राजधानी भोपाल से सूची प्राप्त होने पर तथा ज़िले से शिकायत प्राप्त होने पर ज़िला स्तर से भी लगातार समस्याओं के हल करने के प्रयास जारी हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ऑफिस पहुँचते ही औरंगपुरा वार्ड 32 की लाड़ली बहना से फोन पर बात की। इस बहना ने कलेक्टर वर्मा के सोशल अकाउंट पर भी अपनी बात रखी थी।

भैया शिवराज का जताया आभार

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने फोन पर समस्या के बारें में जानकारी ली गई। बहना ने बताया कि, उनको 1 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो गई है। इसकी खुशी भी औरंगपुरा की बहना बनि ने जाहिर करते हुए भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद भी किया। उधर, हाल ही में टीएल बैठक में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने लाड़ली बहना सेना की भी समीक्षा की। जिले में अब तक 1241 गांवो में सेनाएं गठित हो गई है। साथ ही 82 गांवों में सेनाओं की पहली बैठक कर ली गई है। सबसे अधिक लाड़ली बहनाओं की सेना कसरावद जनपद में 181 सेनाएं बनी है। 1009 गांवो में सेना गठन के आदेश जारी कर चुके हैं।

टीएल बैठक में लिए ये निर्णय

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कहा कि, लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं मिलने, आधार अपडेट, डीबीटी आदि तरह की समस्याओं के निराकरण के लिए महिला बाल विकास विभाग और वित्त विभाग को त्वरित रूप से निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना में जो भी समस्या आये उसका निराकरण होना चाहिए, इस कार्य की वो स्वयं निगरानी कर रहे हैं। महिला बाल विकास की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अभी 8139 बहनाओं के खातों की डीबीटी होना शेष है। हालांकि अभी कुछ दिनों में 6 हजार से अधिक की डीबीटी की जा चुकी है, लेकिन तकनीकी कारणों से बैंक में शो नहीं हो रहे हैं। इसके लिए 1114 नए खाते खुलवाए गए हैं। जबकि 2 लाख 99 हजार 164 में से 6999 की प्रोसेस फैल्ड हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post