BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

अगले 48 घंटों तक 3 दर्जन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट


मध्यप्रदेश में मानसून के एक्टिव होते ही तेज वर्षा का दौर आरम्भ हो गया है। मंडला, इटारसी, सिवनी, नरसिंहपुर सहित कई जिलों में नदी- नाले उफान पर आ गए है तथा कई मार्ग भी बंद हो गए है।जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, वही प्रशासन ने भी स्थिति को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में मानसून के साथ कई वेदर सिस्टम सक्रिय है।

आज बुधवार को मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, शहडोल एवं उमरिया में अति भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। वही आगर, भोपाल, देवास, धार, गुना, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन एवं विदिशा में भारी वर्षा हो सकती है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून को आगर, मंदसौर, गुना, सागर, छतरपुर एवं टीकमगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। 29 जून को शाजापुर-आगर जिले में अति भारी बारिश एवं विदिशा, सीहोर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही 29 जून तक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला समेत कई जिलों में निरंतर भारी बारिश होने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जबकि दूसरी ट्रफ लाइन गुजरात तट से केरल तट तक बनी हुई है, किन्तु मानसून की अक्षय रेखा इस समय दक्षिण की तरफ है, जिसके चलते पर्याप्त नमी नहीं प्राप्त हो पा रही है तथा हल्के से मध्यम वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो रही है।हालांकि अगले 24 से 48 घंटे में मानसून की अक्षय रेखा आगे बढक़र उत्तर की तरफ आने की संभावना है, ऐसे में अगले 24 घंटे में ग्वालियर चंबल अंचल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है। इंदौर में आज से अगले दो दिन तक वर्षा की गतिविधियां दिखाई देंगी। अगले 24 घंटे में जबलपुर समेत संभाग के कटनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी सहित आस-पास के जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post