सूडान की गृह युद्ध में भोपाल का कारोबारी फंसा, पिता ने कहा पता नहीं क्या होगा


उत्तर अफ्रीकी देश सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री के बीच संघर्ष में भोपाल का रहने वाला 23 साल का कारोबारी केलवानी फंस हुआ है। उसका परिवार लगातार भारत सरकार से मदद की मांग कर रहा है रेंज की अपने परिवार वालों से गुरुवार सुबह भी बात हुई। जयंत ने बताया कि जिस फ्लैट में वह है, वहां 4 दिन से बिजली नहीं है खाने का सामान खत्म हो रहा है यहां से निकलना असंभव लग रहा है।

बता दे जयंत 20 अप्रैल को सूडान से दुबई लूटने वाला था। तभी वहां लड़ाई शुरू हो गई वहां फंस गया जयंत चने और तुवर दाल का इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करता है। उसका परिवार भोपाल के संतनगर (बैरागढ़) में रहता है। परिवार वालों ने बताया कि डेढ़ महीने पहले वे सूडान में कारोबार के लिए गया हुआ था। 20 अप्रैल को लौटना था, लेकिन 15 अप्रैल को लड़ाई शुरू हो गई और वह फंस गया।

बताया जा रहा है कि सूडान की राजधानी खार्तूम में करीब डेढ़ हजार भारती फंसे हुए हैं। इनमें भोपाल के 23 वर्षीय युवा कारोबारी जयंत केलवानी भी शामिल है। सूडान में फंसे लोगों का कहना है कि यहां यूक्रेन-रूस युद्ध से भी ज्यादा स्थिति गंभीर हो रही है। अंदर भी खतरा मंडरा रहा है। दरअसल खार्तूम में स्थानीय लोगों के पास खाने-पीने का सामान नहीं बचा है। जब उनके पास सामान खत्म हो जाएगा तो वह बिल्डिंगों में घुस जाएंगे फिर से लूटपाट शुरू हो जाएगी।

परिवार वालों ने की सरकार से जल्द मदद की मांग

जयंत के परिवार समेत उनके साथ रहने वाले लोगों का कहना है कि सरकार उन्हें सुरक्षित भारत लेकर आए। इसके लिए जल्द से जल्द सख्त कदम उठाए जाएं। भोपाल बैरागढ़ में जयंत के पिता नरेंद्र केवलानी ने बताया कि जनता भी सुरक्षित है, लेकिन केंद्र सरकार समेत सभी भारतीयों को सुरक्षित वतन वापस लेकर आए।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पीएमओ और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को ट्वीट करते हुए सूडान में फंसे भारतीयों को प्राथमिकता के आधार पर निकालने का आग्रह किया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी विदेश मंत्री को पत्र लिखकर पहल करने की मांग की है। बता दे जयंत की बहन ने ट्वीट कर पीसीसी चीफ से मदद की गुहार लगाई थी।

Post a Comment

0 Comments

Malwa News 24