BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

America: टेक्सास के डेयरी फार्म में विस्फोट के बाद लगी आग, 18 हजार गायों की मौत


अमेरिका के टेक्सास में एक डेयरी फार्म में हुए विस्फोट और आगजनी की वजह से कम से कम 18000 गायों की मौत हो गई है। यह पूरे विश्व में अब तक हुई मवेशियों की घटना में सर्वाधिक मौतें हैं।

यह भीषण विस्फोट टेक्सास में मंगलवार को साउथफॉर्क डेयरी फार्म में हुआ। इससे डेयरी फार्म के ऊपर काले धुएं का गुबार दिखने लगा। इसके बाद मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़िया पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी। इस घटना में एक व्यक्ति भी आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। इसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

डेयरी फार्म का बड़े पैमाने पर नुकसान

इस घटना में मरने वाली अधिक गायें होलस्टीन और जर्सी गायें थी। फार्म में बंधी हुई गायों में लगभग 90 फीसदी की मौत हो चुकी है, जिसके बाद डेयरी फार्म के मालिक का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और उसका व्यवसाय लगभग खत्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक गाय की कीमत लगभग 2000 डॉलर है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने आग की घटना पर बताया कि उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी और दूर-दूर तक धुएं के बड़े गुबार को देखा।

डेयरी फार्म विस्फोट की वजह आई सामने

काउंटी के शीर्ष कार्यकारी काउंटी जज मैंडी गेफेलर ने कहा कि किसी खेती करने वाले उपकरण में खराबी के कारण विस्फोट हो सकता है। जिससे आग लग सकती है। टेक्सास के अग्निशमन अधिकारी अभी भी इस आग की घटना के कारणों की जांच करने में जुटे हुए हैं। काउंटी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यहां पर पहले कभी इस तरह की घटना सामने आई है। यह वास्तव में ही एक बड़ी त्रासदी है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि डेयरी इस इलाके में तीन साल पहले ही खुली थी और इसने रोजगार के अवसरों को सृजित किया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post