अमेरिका के टेक्सास में एक डेयरी फार्म में हुए विस्फोट और आगजनी की वजह से कम से कम 18000 गायों की मौत हो गई है। यह पूरे विश्व में अब तक हुई मवेशियों की घटना में सर्वाधिक मौतें हैं।
डेयरी फार्म का बड़े पैमाने पर नुकसान
इस घटना में मरने वाली अधिक गायें होलस्टीन और जर्सी गायें थी। फार्म में बंधी हुई गायों में लगभग 90 फीसदी की मौत हो चुकी है, जिसके बाद डेयरी फार्म के मालिक का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और उसका व्यवसाय लगभग खत्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक गाय की कीमत लगभग 2000 डॉलर है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने आग की घटना पर बताया कि उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी और दूर-दूर तक धुएं के बड़े गुबार को देखा।
डेयरी फार्म विस्फोट की वजह आई सामने
काउंटी के शीर्ष कार्यकारी काउंटी जज मैंडी गेफेलर ने कहा कि किसी खेती करने वाले उपकरण में खराबी के कारण विस्फोट हो सकता है। जिससे आग लग सकती है। टेक्सास के अग्निशमन अधिकारी अभी भी इस आग की घटना के कारणों की जांच करने में जुटे हुए हैं। काउंटी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यहां पर पहले कभी इस तरह की घटना सामने आई है। यह वास्तव में ही एक बड़ी त्रासदी है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि डेयरी इस इलाके में तीन साल पहले ही खुली थी और इसने रोजगार के अवसरों को सृजित किया था।
إرسال تعليق