बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का क्रेज पूरी दुनिया में देखने को मिलता है। एक्टर के फैंस भारत ही नहीं दुनियाभर में मौजूद है। वहीं साउथ के मशहूर निर्देशक एस एस राजामौली भी अपनी फिल्म 'आरआरआर' से विश्वभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। ऐसे में टाइम मैगजीन ने दुनियाभर के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस प्रतिष्ठित लिस्ट में शाहरुख खान और निर्देशक एस एस राजामौली ने जगह बनाई है।
100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शाहरुख खान
टाइम मैगजीन की लिस्ट में लेखक सलमान रूश्दी और टीवी होस्ट व जज पद्मा लक्ष्मी ने भी जगह बनाई है। शाहरुख खान के नाम यह उपलब्धि जुड़ने पर 'पठान' में उनकी को स्टार दीपिका पादुकोण ने एक्टर की जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने कहा कि "किसी भी व्य़क्ति के लिए जिसे वह बहुत करीब से जानती हैं और उनकी करीब से देखभाल करता है, 150 शब्द शाहरुख खान के लिए न्याय नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि शाहरुख को हमेशा के लिए ग्रेट एक्टर्स के रूप में जाना जाएगा।" बता दें कि इससे पहले शाहरुख ने 2023 की TIME100 रीडर पोल में भी पहला स्थान प्राप्त किया था।
एसएस राजामौली ने भी बनाई जगह
दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजाने वाले साउथ डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस मौके पर आलिया भट्ट ने उनके लिए लिखा, "आरआरआर निर्देशक दर्शकों की नब्ज पहचानते हैं, वह जानते हैं कि क्या हिट करना है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा मैं उन्हें मास्टर स्टोरीटेलर मानती हूं क्योंकि वह असल में कहानियों की शैली और उनके कहने के तरीके से प्यार करते हैं। विविधताओं से भरे भारत को वह एक साथ लाने का काम करते हैं।"
Post a Comment