BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

साइकिल रिपेयरिंग वाले की बेटी से शादी करने ऑस्ट्रेलिया से आया दूल्हा, हिन्दुस्तानी शादी में जमकर नाचे विदेशी

कहते है प्यार जात पात या ऊंच-नीच नहीं देखता, ना ही देखता है कोई सीमाएं. इसे ऑस्ट्रेलिया के एक लड़के ने सच कर दिखाया. 10,000 किलोमीटर का सफर तय कर वो हिंदुस्तान अपनी दुल्हन को लेने आया और बैंड बाजे के साथ खुशियां मनाते हुए अपनी दुल्हन को अपने साथ ले गया. 
ये शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है.

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन के रहने वाले ऐश हॉन्सचाइल्ड ने मध्य प्रदेश के धार की रहने वाली तबस्सुम हुसैन से इंडिया आकर शादी की. तबस्सुम के पिता साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं. जिनकी बेटी का विदेशी दूल्हा देख इलाके के लोग दंग थे. हर तरफ ऑस्ट्रेलिया आए दूल्हे की चर्चा आम थी दोनों की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में ही हुई थी जिसे इन्होंने शादी कर मुकम्मल किया.

10,000 किमी. का सफर तय कर दुल्हन को लेने आया दूल्हा
तबस्सुम और हॉन्स चाइल्ड की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में उस वक्त हुई थी जब तबस्सुम वहाँ पढ़ाई करने गयी थी. वहीं इन दोनों की मुलाकात हुई, दोस्ती हुई जो आगे चलकर प्यार में तब्दील हो गई. जिसके बाद हॉन्सचाइल्ड बारातियों के साथ हिंदुस्तान आये और भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी कर अपनी दुल्हन को साथ ले जाएंगे. 18 दिसंबर को दोनों ने निकाह किया ये लव स्टोरी ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई और दोनों ने 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया में ही कोर्ट मैरिज भी कर ली. तबस्सुम के पिता सादिक ने बताया कि 2016 में मध्य प्रदेश सरकार से बेटी को हायर स्टडी के लिए 45 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली और करीब एक साल बाद 2017 में वो पढ़ाई करने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन चली गई थी. यहां साल 2020 में जर्मनी की एक कंपनी ने उसे स्कॉलरशिप के रूप में करीब 74 लाख रुपए दिए. अभी तबस्सुम इसी कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है.

ऐश और तबस्सुम ने पहले ऑस्ट्रेलिया में पहले ही कर ली थी कोर्ट मैरिज हिंदुस्तानी परंपरा से ऐसे प्रभावित हुए कि लौट कर दोबारा की शादी
ऑस्ट्रेलिया में कोर्ट मैरिज करने के बाद जब ऐश हिंदुस्तान आए तो परिवार से मिलकर यहां के कल्चर, खानपान और मेहमाननवाजी से इतने खुश हुए कि यहां आकर उन्होंने दोबारा हिंदुस्तानी रीति रिवाज से अपनी शादी करने का फैसला किया. ऐश अपनी मां के साथ यहां आए. ऐश को सबसे ज्यादा हिन्दुस्तानी खाना पसंद आया उन्होंने कहा कि मुझे पोहा, जलेबी और दाल बाफले बहुत अच्छे लगे. भारत में इस खाने का स्वाद कुछ ज्यादा ही लज़ीज़ है. ऐश का कहना है कि वो बहुत से देशों में घूमे हैं, लेकिन भारत सबसे ज्यादा जिंदादिल और खूबसूरत देश है.

Post a Comment

Previous Post Next Post