BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

🔴BREAKING NEWS: दुनिया भर में Corona विस्फोट, 24 घंटे में मिले 5.37 लाख केस, भारत अलर्ट मोड पर

नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में कोरोना विस्फोट हुआ है। चीन में बढ़े मामले के बाद इसका फैलाव तेजी से हो रहा है। अमेरिका और जापान में भी कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी आई है।
पिछले 24 घंटे में दुनिया भर में 5.37 लाख कोरोना के केस मिले हैं। वहीं 1396 लोगों की जान इस दौरान गई है।

अमेरिका में एक दिन में 50 हजार से ज्यादा केस आए हैं। जापान में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। चीन के कई शहर के हालात खराब हो गए हैं। कोरोना के मरीजों से अस्पताल पट गए हैं। हालत ये हो गए हैं कि अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए जगह नहीं बची है।

इधर भारत में कोरोना को लेकर मीटिंग का दौर जारी है। आज राज्यों के साथ कोरोना के हालात पर चर्चा होगी। भारत में पिछले 24 घंटे में 145 केस मिले हैं। हालांकि, इस दौरान किसी की जान नहीं गई है। वहीं, जापान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.06 लाख केस मिले हैं। वहीं, 296 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में भी 50 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। फ्रांस में 54,613, ब्राजील में 44,415, साउथ कोरिया में 88,172 और सबसे ज्यादा जापान में 206,943 केस आए हैं।

WHO ने कहा कि कोरोना की मौजूदा लहर के चलते चीन में अस्पताल भर गए हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयेसस ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों की खबरों को लेकर बेहद चिंतनीय है।

चीन लगातार आंकड़े छिपा रहा है। WHO के इमरजेंसी चीफ डॉ. माइकल रेयान ने कहा कि चीन में कोरोना के कम केस रिपोर्ट हो रहे हैं। लेकिन वहां ICU भरे पड़े हैं. चीन को सही जानकाकी देनी चाहिए। चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में बुधवार को 3,030 केस मिले हैं। जबकि किसी की जान नहीं गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post