BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

LIVE अपडेट्स : 71 साल की उम्र में जादूगर ओपी शर्मा का निधन, कहते थे- मैं रहूं या न रहूं जादू चलता रहेगा

कानपुर - कानपुर में मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार देर रात निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमित थे। लंबे समय से बीमार थे। कानपुर के फार्च्यून अस्पताल में भर्ती थे। उनका डायलिसिस भी चल रहा था। ओपी शर्मा ने अपनी जादू की कला से देश-विदेश में बड़ा नाम कमाया। उन्होंने राजनीति में भी किस्मत आजमाई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उनका कहना था कि जिसकी शुरुआत होती है, उसका अंत भी होता है। ये प्रकृति का नियम है। मैं रहूं या न रहूं जादू चलता रहेगा।
घर का नाम रखा था भूत बंगला 
ओपी शर्मा ने अपना आवास कानपुर दक्षिण के बर्रा - 2 में बनवाया था। उन्होंने अपने घर का नाम भूत बंगला रखा था। इतना ही नहीं उनके घर के के मुख्य द्वार में भूतों की आकृति भी बनी हुई है। कानपुर दक्षिण के बदला क्षेत्र में उनका बंगला काफी चर्चित रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post