BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

कर्नाटक के हसन में सड़क हादसा: टेम्पो सवार 4 बच्चों समेत 9 की मौत; बस और मिल्क टैंकर से हुई थी टक्कर

देश - कर्नाटक के हसन जिले में शनिवार रात करीब 11 बजे एक टेम्पो की पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मिल्क टैंकर से टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 लोग घायल हैं। हादसा हसन जिले के अरासिकेरे तालुक में गांधी नगर के पास हुआ। टेम्पो में कुल 14 लोग सवार थे, इसमें 9 की मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि शिवमोग्गा की ओर जा रही बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इससे टेम्पो ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और विपरीत दिशा से आ रहे मिल्क टैंकर से जा भिड़ा। इसके चलते टेम्पो दोनों गाड़ियों के बीच फंस गया। हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
रविवार सुबह की यह तस्वीर उस टेम्पो की है, जिसमें सवार 9 लोग मारे गए।
2 साल के बच्चे की मौत
मरने वालों में 7 लोग सालापुरा गांव के और 2 डोद्दीहल्ली गांव के थे। इनकी पहचान डोड्डाहल्ली निवासी ड्रुवा (2 साल) और तन्मय (10 साल) और लीलावती (50 साल), चैत्र (33 साल), समर्थ (10 साल), डिंपी (12 साल), वंदना (20 साल) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि सालापुरा गांव के दोदिया (60 साल) और भारती (50 साल) हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी लोग धर्मस्थल, सुब्रह्मण्य और हसनंबे मंदिरों के दर्शन कर घर लौट रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post