सारंगपुर में सूदखोरों से परेशान कर्ज में डूबे वार्ड क्रमांक 1 कीड़ी मोहल्ला निवासी जुबेर उम्र 45 साल ने 15 अक्टूबर की सुबह आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शनिवार शाम को 6 सूदखोरों के खिलाप आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आत्महत्या के बाद मृतक के परिजनों ने सूदखोरों पर उकसाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने एक सप्ताह जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया है।
सारंगपुर थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि मृतक जुबेर पर आरोपी निजाम मेकेनिक, सलामत अली, अकबर खान, इमरान खान, आरिफ मेकेनिक और बंशीलाल पुष्पद लगातार वसूली के लिए दबाव बना रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद भादवि 306 के तहत आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है।
मृतक जुबेर को शेयर मार्केट ट्रेडिंग में नुकसान होने की वजह से लोगों के पैसे देने में असमर्थ था। लेकिन लोग उससे अधिक ब्याज जोड़कर पैसा मांग रहे थे जिससे काफी दिनों से वह परेशान चल रहा था। हालांकि पुलिस ने मप्र ऋणियों का अधिनियम नही लगाया है। जिसकी वजह यह बताई जा रही है की रकम सूद पर नहीं वायदा में हारी हुई रकम है। लेकिन सूद वसूली की जा रही थी।
थाना प्रभारी के अनुसार विवेचना के दौरान सूदखोरी का मामला सामने आने के बाद मप्र ऋणियों का अधिनियम धारा बढाई जा सकती है। बताया जा रहा है आरोपी सलामत अली निवासी सुन्दरसी, अकबर नामक यश अस्पताल के पास शुजालपुर में रहता है। जबकि अन्य चार आरोपी सारंगपुर के निवासी है।
Post a Comment