खरगोन - खरगोन जिले की मेनगांव पुलिस ने एक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमजद और चोरी का माल खरीदने वाले सराफा व्यापारी को धार जिले के मनावर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी समेत लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किया है। वहीं एक आरोपी फरार है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि पकड़े गए आरोपियों का किसी बड़े नेटवर्क से तार जुड़ा हो सकते है। फिलहाल पूछताछ जारी है। सपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी दूसरे जिले और प्रदेश में जाकर सुने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के 9 मामलों में करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण और नगदी बरामद किया है। जब्त किए गए जेवर में 110 ग्राम सोने और दो किलो चांदी के जेवर है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है वहीं एक आरोपी फरार बताया गया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर चोर गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है।
खरगोन : चोर गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर चोर, लाखों के आभूषण भी बरामद
Malwa News 24
0

Post a Comment