भोपाल- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मात्र 50 रुपए के विवाद में एक शख्स की हत्या कर जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिवाली त्योहार के पहले जिसने भी इस घटना के बारे में सुना सभी आवाक रह गए। क्षणिक आवेश में एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार एक कबाड़ी वाले ने हिसाब के 50 रुपए मांगे तो सिर पर हथौड़ी मारकर कर सिरफिरे ने हत्या कर दी। आरोपी ने 450 रुपए की पन्नी बेची थी। कबाड़ी ने 500 रुपए दिए थे। मृतक ने 50 वापस मांगे तो गुस्साए आरोपी कन्हैया रैकवार ने कबाड़ी मोहम्मद बबलू के सर पर हथौड़ी मार दी।
आरोपी ने हत्या की वारदात के बाद पन्नी डालकर जलाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। मामला अरेरा हिल्स थाने के भीम नगर क्षेत्र का बताया जाता है।

Post a Comment