रिपोर्ट नावेद खान
मक्सी - नवरात्रि पर नगर में 12 से अधिक स्थानों कर सजे दुर्गा पंडालों में हजारों भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका रोड, जागृति युवा मंच, स्टेशन रोड, नया बाजार झंडा चौक, एकता क्लब जैन मंदिर, काला भाटा, बजरंग मोहल्ला, कनासिया नाका, आशाराम कॉलोनी, टीआरडी कॉलोनी आदि स्थानों पर मंच बनाकर माता की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गई है। सबसे भव्य प्रतिमा स्टेशन रोड पर स्थापित की गई है।
विभिन्न समितियों द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया। युवतियां माता की प्रतिमा के सामने गरबे खेल रही है। शुक्रवार को जागृति युवा मंच बस स्टैंड पर कलकत्ता के कलाकारों ने माता काली और भगवान राधा कृष्ण के स्वरूप में आकर्षक प्रस्तुतियां दी।
Post a Comment