BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में जांच एवं परामर्श शिविर: शिविर में लोगों ने करवाई जांच

रिपोर्ट नावेद खान 
देवास - विश्व ह्रदय दिवस पर जिला अस्पताल में जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया। शिविर में 30 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विश्व रोग से बचाव व निदान के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में आवश्यक निःशुल्क जांच की गई। हृदय रोग व उच्च रक्तचाप से बचाव के प्रति जागरूकता के साथ-साथ पौष्टिक आहार व जीवन शैली में परिवर्तन के लिए जागरूक किया।

हृदय रोग कार्डियक वेस्कुलर डिसीज (सीवीडी) विश्व स्तर पर मृत्यु का सबसे आम कारण है। अनुमानित 17 मिलियन लोग हर साल कार्डियक वेस्कुलर डिसीज से मर जाते हैं। इन मौतों का प्रमुख कारण कोरोनरी हृदय रोग या स्ट्रोक थे। हृदय रोग के मुख्य कारक है, जिनमें व्यायाम की कमी, धूम्रपान और खराब आहार, उच्च रक्तचाप, धूम्रपान, तम्बाकू सेवन, वसायुक्त भोजन शामिल है। बचाव के लिए नियमित जांच, परामर्श, व्यायाम, तनाव मुक्त जीवन, भरपूर नींद, भोजन में नमक लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post