4 विद्यार्थियों ने रनर-अप स्थान प्राप्त कर बढ़ाया शहर का गौरव, 10 विद्यार्थियों ने मेरिट में बनाई जगह
मक्सी। यूसीमास भारत की राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता इस वर्ष मुंबई में आयोजित की गई।प्रतियोगिता में यूसीमास मक्सी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मक्सी का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में देशभर के 6000 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें यूसीमास मक्सी के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर शानदार परिणाम हासिल किए।
प्रतियोगिता में लक्ष्य पटेल ने सेकंड रनर-अप स्थान प्राप्त किया। वहीं अक्षिता पटेल, मयंक प्रजापति एवं तन्वी मंडलोई ने फिफ्थ रनर-अप स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही हिमांशु मंडलोई, हृदया शर्मा, कृष्णा जलोदिया, मानांशु पटेल, निहारिका पटेल, निहारिका देवड़ा, प्राची सोनी, प्रियांशी बामनिया, उर्वशी देवड़ा एवं याशिक पटेल ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
वहीं हर्ष जांगिड़, ख्याति द्विवेदी, सागर पटेल एवं तन्मय शर्मा ने प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दर्ज कर संस्था का प्रतिनिधित्व किया।
यूसीमास मक्सी के निदेशक राहुल वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनके नियमित अभ्यास, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यूसीमास का उद्देश्य केवल गणना की गति बढ़ाना नहीं, बल्कि बच्चों में एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास और मानसिक गणना की क्षमता को विकसित करना है। राष्ट्रीय स्तर पर मक्सी के विद्यार्थियों की लगातार सफलता इस प्रशिक्षण पद्धति की प्रभावशीलता को दर्शाती है।
नगर आगमन पर विजेताओं का भव्य स्वागत:
राष्ट्र स्तर पर नगर का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का नगर आगमन पर संस्था एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा मक्सी रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।
यूसीमास मक्सी की टीम ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
Post a Comment