BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी : फेम गुरुकुल की छात्रा हिमांशी चौहान का राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन

मक्सी। फेम गुरुकुल एकेडमी मक्सी की छात्रा हिमांशी चौहान का चयन राष्ट्रीय स्तरीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हिमांशी 14 वर्ष आयु वर्ग बालिका वर्ग में जिले और विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित होगी, जिसमें देशभर से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे।
हिमांशी चौहान की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। छात्रा फेम गुरुकुल एकेडमी मक्सी का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
विद्यालय के संचालक श्री अखिलेश मंडलोई ने छात्रा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुनीता तोमर, उपप्राचार्य जॉनसन डेविड सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्रा को शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस संबंध में जानकारी विद्यालय के कोच सुनील कुमार चावड़ा द्वारा दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post