डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने लायंस क्लब मक्सी के सेवा कार्यों की सराहना की; अध्यक्ष लायन मयंक काबरा अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्र से सम्मानित

मक्सी। लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान लायंस क्लब मक्सी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का निरीक्षण किया और उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इंदौर से पधारे FDI फैकल्टी, लायन सिद्धार्थ बंसल द्वारा सीएलएलआई सत्र संपन्न कराया गया और फिर होटल जैनपथ में फेलोशिप कार्यक्रम संपन्न हुआ। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आधिकारिक यात्रा के दौरान अध्यक्ष लायन मयंक काबरा ने सभी का स्वागत किया, सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी ने वीडियो द्वारा एवं कोषाध्यक्ष लायन हेमंत पटेल ने पिछले छह महीनों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर 6 मासिक न्यूजलेटर (Newsletter) का भव्य विमोचन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा किया गया। इस न्यूजलेटर को अध्यक्ष लायन मयंक काबरा ने स्वयं बड़ी कुशलता से तैयार किया था, जिसमें क्लब की गतिविधियों का सुंदर चित्रण है।
मानवता की सेवा के संकल्प के साथ, लायंस क्लब मक्सी द्वारा जरूरतमंदों को सिलाई मशीन एवं लायन संतोष मेड़तवाल के सहयोग से २० पंखे वितरित किए गए। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा, "मक्सी क्लब द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान और सामाजिक गतिविधियों से उत्कृष्ट सेवा हो रही है।" उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं के लिए 'किशोरावस्था: समस्या और समाधान' पहल की सराहना करते हुए इसे सशक्तिकरण का बड़ा कदम बताया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल जी खंडेलवाल ने मक्सी एवं आसपास के समाचार पत्रों द्वारा इन सेवा गतिविधियों को दिए गए उत्कृष्ट कवरेज को भी सराहनीय बताया और सभी पत्रकारों के भरपूर प्रशंसा की।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब की पूरी टीम के समर्पण को देखते हुए:
अध्यक्ष लायन मयंक काबरा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व हेतु अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए डिस्ट्रिक्ट सर्टिफिकेट एवं इंटरनेशनल पिन से सम्मानित किया गया।
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (PDG) लायन रमेश काबरा को भी विशेष पिन लगाकर सम्मानित किया गया।
क्लब के उत्साह को बढ़ाते हुए डीजी ने सभी सदस्यों की प्रशंसा की और उन्हें डिस्ट्रिक्ट एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट एवं डिस्ट्रिक्ट पिन से नवाजा। आभार सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी ने व्यक्त किया और पूरे कार्यक्रम का संचालन लायन हेमंत पटेल एवं सचिन भंडारी ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष लायन मयंक काबरा, सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी, लायन हेमंत पटेल, पी डी जी लायन रमेश काबरा, लायन मणिशंकर नागर, लायन श्यामा नागर, लायन ओम प्रकाश शर्मा, लायन विमला शर्मा, लायन रामप्रसाद पाटीदार, लायन अमर सिंह कुशवाह, लायन राघवेंद्र सेनगर, लायन प्रकाश भवसार, लायन भारत परमार, लायन जी.एस. दीक्षित, लायन सचिन भंडारी, लायन सुरेंद्र पटेल और लायन तेजकरण नागर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Malwa News 24