BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

MP : पैर फिसला और मौत के मुंह में समा गया युवक, सेल्फी की कीमत जान से चुकानी पड़ी


मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट चिड़िया भड़क स्थित चोरल नदी में डूब जाने के चलते आज इंदौर निवासी एक युवक की मृत्यु हो गई। बलवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत काटकूट पुलिस चौकी के प्रभारी अजय झा ने बताया कि इंदौर स्थित चंदन नगर थाना क्षेत्र के नंदन नगर कॉलोनी के 25 वर्षीय तौसीफ खान की डूब जाने के चलते मृत्यु हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आज शाम परिजनों को सौंप दिया गया है।


पैर फिसलने से नदी में बह गया युवक

उन्होंने बताया कि तौसीफ अपने सात अन्य साथियों के साथ दोपहिया वाहन से प्रतिबंधित पिकनिक स्पॉट चिड़िया भड़क कुंड पहुंच गया था। सभी लोग नहा रहे थे और फोटो व सेल्फी भी खींच रहे थे। चिड़िया भड़क का कुंड काफी गहरा है और जानलेवा है। इसी दौरान तौसीफ का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चले गया। शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर उसकी खोजबीन शुरु की। उसे करीब आधे घंटे बाद ढूंढ कर निकाला जा सका,लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उसके दोस्तों ने बताया कि तौसीफ लाख की चूड़ियां बनाने का काम करता था।
इसके पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं

पुलिस अधिकारी अजय झा ने बताया कि पूर्व में कई घटनाएं होने के चलते वन विभाग ने इसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। इसका बोर्ड लगे होने के बावजूद लोग चोरी छिपे यहां पहुंच जाते हैं। यह बलवाड़ा से 15 किलोमीटर दूर वर्झर ग्राम से सटे जंगल का इलाका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post