BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

ससुराल पहुंचा पति, तो पत्नी ने परिजनों से पिटवाया, शर्म के मारे युवक ने उठाया दर्दनाक कदम


मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक पति ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी ने फोन कर मायके बुलाया और परिजनों से साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद युवक ने यह बड़ा कदम उठाया।उपचार के दौरान युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सिविल लाईन थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि 28 फरवरी 2024 को रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर कार्तिक पटेल (25) निवासी ग्राम तलैया कोहरी थाना कैमोर जिला कटनी अचेत अवस्था में मिला था। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान अगले दिन 29 फरवरी 2024 को उसकी मौत हो गई।


जेब में मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें लिखा था कि पत्नी करिष्मा पटेल अपने मायके में थी। पत्नी ने फोन कर उसे जबलपुर स्थित अपने मायके बुलाया था। मायके में उसके साथ पत्नी तथा ससुराल पक्ष के सीताराम पटेल, साहिल पटेल, रामलाल पटेल द्वारा कार्तिक पटेल ने मारपीट की और अपमानित किया।
पत्नी और ससुराल पक्ष पर दर्ज केस

आगे लिखा है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या करने के लिए जहर खा लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच प्रलेख परीक्षक जहांगीराबाद भोपाल से कराई। सुसाइड नोट कार्तिक पटेल ने ही लिखा था। इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post