BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

रामनवमी के अवसर पर मक्सी में निकली शोभा यात्रा


मक्सी 
रामनवमी पर शोभा यात्रा निकालना एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकाला जाता है यह यात्रा आमतौर पर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरती है जिसमें प्रभु श्री राम की आकृति बनाकर झांकियां बैंड बाजे ढोल डीजे से धार्मिक गीत और प्रभु श्री राम के जय करें जय घोष के साथ चित्रण होता है शोभा यात्रा में भक्तजन पारंपरिक वेशभूषा गले में प्रभु राम का दुपट्टा पहनकर पूरे नगर में निकले यह यात्रा धार्मिक आस्था एकता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने का माध्यम होती है बच्चों युवा महिलाएं बुजुर्ग सभी ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया यह यात्रा कचहरी चौक से प्रारंभ हुई सरकारी कुंडी गंगा घाट ऐबी रोड बस स्टैंड जैन मंदिर मार्ग महावीर चौक नया बाजार होकर कचहरी चौक पहुंची समस्त नगर वासियों ने प्रभु श्री राम की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस यात्रा की पहल मक्सी की बेटी नंदिनी असोडिया हिंदू जागरण मंच की प्रांतीय सदस्य ने की एवं मक्सी के समस्त हिंदू संगठन हिंदू उत्सव समिति बजरंग दल दुर्गा वाहिनी आरएसएस नारी शक्ति संगठनों एवं मक्सी नगर के सनातनी धर्म प्रेमी जानते ने बड़े हर्ष के साथ यह शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष ने भाग लिया शाम 7:00 बजे कचहरी चौक में श्री राम मंदिर में महा आरती की उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया एवं हिंदू जागरण मंच ने आभार व्यक्त किया जय श्री राम

रिपोर्ट - मनोज जोशी

एडिटर इन चीफ - ईशाक खान

Post a Comment

Previous Post Next Post