मक्सी : रामनवमी पर शोभा यात्रा निकालना एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकाला जाता है यह यात्रा आमतौर पर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरती है जिसमें प्रभु श्री राम की आकृति बनाकर झांकियां बैंड बाजे ढोल डीजे से धार्मिक गीत और प्रभु श्री राम के जय करें जय घोष के साथ चित्रण होता है शोभा यात्रा में भक्तजन पारंपरिक वेशभूषा गले में प्रभु राम का दुपट्टा पहनकर पूरे नगर में निकले यह यात्रा धार्मिक आस्था एकता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने का माध्यम होती है बच्चों युवा महिलाएं बुजुर्ग सभी ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया यह यात्रा कचहरी चौक से प्रारंभ हुई सरकारी कुंडी गंगा घाट ऐबी रोड बस स्टैंड जैन मंदिर मार्ग महावीर चौक नया बाजार होकर कचहरी चौक पहुंची समस्त नगर वासियों ने प्रभु श्री राम की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस यात्रा की पहल मक्सी की बेटी नंदिनी असोडिया हिंदू जागरण मंच की प्रांतीय सदस्य ने की एवं मक्सी के समस्त हिंदू संगठन हिंदू उत्सव समिति बजरंग दल दुर्गा वाहिनी आरएसएस नारी शक्ति संगठनों एवं मक्सी नगर के सनातनी धर्म प्रेमी जानते ने बड़े हर्ष के साथ यह शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष ने भाग लिया शाम 7:00 बजे कचहरी चौक में श्री राम मंदिर में महा आरती की उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया एवं हिंदू जागरण मंच ने आभार व्यक्त किया जय श्री राम
रिपोर्ट - मनोज जोशी
एडिटर इन चीफ - ईशाक खान

إرسال تعليق