उज्जैन में एक डीजे वाले ने तहसीलदार का सिर फोड़ दिया। इसके बाद लहूलुहान तहसीलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया।दरअसल, उज्जैन के महिदपुर के पास स्थित पाताखेडी गांव में आज बाबा रामदेव का धार्मिक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा था। तभी वहां पर डीजे बजाने की बात को लेकर नायब तहसीलदार और डीजे मालिक में कहा सुनी हो गई। इस दौरान भड़के शख्स ने तहसीलदार इरशाद खान पर लाठी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने नायब तहसीलदार को उपचार के लिए झारड़ा के स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हमला करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।

Post a Comment