BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी में आगामी त्योहारों को लेकर मक्सी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित



मक्सी : आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन द्वारा आज मक्सी पुलिस थाना परिसर में शांति समिती की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें मक्सी और जोकर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं सभी धर्म के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और खुले दिल से विचारों का आदान-प्रदान किया और आगामी त्यौहारों को शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया थाना प्रभारी महोदय श्री भीम सिंह पटेल के द्वारा भी सभी को आह्वान किया गया कि किसी भी प्रकार की कोई भी व्यवस्था या अशांति फैलाने वाले तत्वों को देखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच करके समस्या का निवारण करेगी करीब 50 से अधिक लोगों की उपस्थिति के साथ संपन्न मीटिंग में सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया 

Post a Comment

Previous Post Next Post